फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj,kannauj news,up news

खौफजदा परिवार ने जागकर गुजारी रात

Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj,kannauj news,up news
अपने मासूम बच्चों को समझाती रेखा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सबलपुर गांव में मौत का खूनी खेल देखने के बाद कमलेश के बच्चों के जेहन में डर भरा हुआ है। मां की गोद में सहमी हुई आवाज में बच्चे यही पूछ रहे हैं कि अम्मा, फिर से तो घर पर हमला नहीं होगा। रेखा बच्चों को तो बेखौफ होकर रहने की सलाह दे रही है, लेकिन उसके मन में भी हमले का डर है। सभी ने पूरी रात जागकर गुजार दी।
विज्ञापन

इस खूनी खेल में सुरेश चंद्र व उसके बेटे कमलेश की मौत हो गई है। दोनों का गांव के बाहर बाग में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। कमलेश के परिवार में पत्नी रेखा के अलावा शेर सिंह (15), शिवानी (13), शोभा (08), शिखा (07), शिवम (06) व अमन (03) हैं। वारदात के बाद से सभी बच्चे सहमे हुए हैं और मां से सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं कि हमला करने वाले फिर से तो नहीं आ जाएंगे। रेखा ने बताया कि वे बच्चों को तो बेखौफ रहने की सलाह दे रही हैं, लेकिन उसके मन में भी डर बैठ गया है। अभी भी कई हत्यारोपी और उनके करीबी व रिश्तेदार फरार हैं। बार बार मन में आता है कि फरार चल रहे आरोपी कहीं पीछे से आकर हमला न कर दें। सुबह होने के बाद राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पांच को भेजा जेल, आठ की तलाश में दबिश
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी सबलपुर निवासी भूरे कठेरिया, रजनीश, मीना उर्फ मना, सीमा व किताबश्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने खून से सना भाला व चार लाठियां बरामद की हैं। अभी आठ आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। ये टीमें कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed