{"_id":"62c9cf8dd46fe25e16785617","slug":"crime-murder-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7067270170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन गंगा में मिला ठेकेदार का शव, दो पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन गंगा में मिला ठेकेदार का शव, दो पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार में आए ठेकेदार को दो दोस्तों ने नाव से गंगा में धकेल दिया था। दूसरे दिन गंगा में ठेकेदार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने ठेकेदार के भाई की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तिर्वा कस्बे के बौद्धनगर निवासी पप्पू (35) चचेरे भाई की आरा मशीन पर काम करता था। इसके अलावा वह श्रमिकों को लगाकर पेड़ों के कटान की ठेकेदारी भी करता था। शुक्रवार को वह महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार में आया था। इस दौरान वह चार दोस्तों के साथ नाव में बैठा था। आरोप है कि बौद्धनगर निवासी हार्डवेयर की दुकान किए दोस्त मोनू और विजय उर्फ लल्ला ने नाव से पप्पू को गंगा में धकेल दिया था। दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब छह बजे एसआई अमित पोरवाल ने गंगा में बह रहे पप्पू के शव को बाहर निकलवाया।
पप्पू के भाई अनिल राजपूत ने मोनू और विजय कुमार उर्फ लल्ला के खिलाफ लकड़ी कारोबार को लेकर लेनदेन को लेकर गंगा में धकेल कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।