फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj,kannauj news

खेत में पानी लगाने गए दुकानदर की फावड़ा मारकर हत्या

Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj,kannauj news
घटना स्थल पर मृतक के पिता से जानकारी लेते एसपी प्रशांत वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर खेत में पानी लगाने गए दुकानदार का शव लगभग चार किलोमीटर दूर मक्के खेत में रविवार सुबह पड़ा मिला। सिर पर फावड़ा मारकर उसकी हत्या की गई है। खून से सना फावड़ा और शव से कुछ ही दूर दुकानदार की बाइक पुलिस को मिली है। शाम को पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भौंसी नगला निवासी संजय राजपूत (22) कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था। उसके पास खेती भी है। शनिवार दोपहर बाद वह छोटे भाई प्रशांत के साथ बाइक से खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। शाम को प्रशांत घर चला गया। देर रात तक संजय घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने संजय के पिता जगवीर सिंह को खेत में खून से सना फावड़ा पड़ा होने की जानकारी दी। जगवीर सिंह अन्य परिजनों और ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। खेत से ही खून की बूंदें काफी दूर तक पड़ी मिलीं, तो उसी दिशा में संजय की खोज की गई। लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम महुआ नगला में मक्के के खेत में संजय का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर फावड़े से वार किए गए थे। पास ही संजय की बाइक भी खड़ी थी और इस पर भी खून के छींटे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर छिबरामऊ कोतवाल जय प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव कुमार थापा, इंस्पेक्टर क्राइम हरिशंकर और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और नमूने जुटाए। घटना का पता चलने पर मृतक की मां शशी बदहवास हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा भी दी थी। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
खेत में हत्या कर बाइक से ले जाकर फेंका शव
मौके पर जो हालात मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि संजय की हत्या उसके ही खेत में की गई है। हत्या में कम से कम दो लोग शामिल रहे होंगे। हत्या करने के बाद बाइक पर शव रखकर चार किलोमीटर दूर मक्के के खेत में फेंक दिया गया। बाइक पर जिस तरह के निशान मिले हैं , उससे पता चलता है कि शव को बीच में रखा गया। बाइक चालक के साथ एक और भी शख्स रहा होगा।

मोबाइल में मिली 105 मिस्डकॉल
शव के पास से ही संजय का मोबाइल भी पुलिस को मिला है। प्राथमिक जांच में मोबाइल में 105 मिस्डकॉल पड़ी मिली हैं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल पर लॉक लगा हुआ है, जिसे खुलवाने के लिए कंपनी की मदद ली जा रही है। पुलिस को कॉल डिटेल से हत्यारे तक पहुंचे की उम्मीद है।

शव मिलने के बाद बिलखती मृतक की मां शशी व अन्य महिलाएं। संवाद

शव मिलने के बाद बिलखती मृतक की मां शशी व अन्य महिलाएं। संवाद- फोटो : KANNAUJ

मक्का के खेत से फावड़ा निकालता पुलिसकर्मी।  संवाद

मक्का के खेत से फावड़ा निकालता पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

संजय राजपूत फाइल फोटो।

संजय राजपूत फाइल फोटो।- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed