फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj,kannauj news

सिर पर धारदार हथियार से हमला कर डीजे संचालक की हत्या

Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj,kannauj news
रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सिकंदरपुर क्षेत्र में चिलमिलैया गांव से अलहा मार्ग पर डीजे संचालक का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। घटनास्थल पर एसपी और फोरेंसिक टीम ने जांच की। सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिलमिलैया गांव से अलहा मार्ग पर रविवार को बकरी लेकर जा रहे युवक ने शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। शव की शिनाख्त गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर निवासी डीजे संचालक नीतेश उर्फ उदयवीर (32) के रूप में की गई। नीतेश के परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ ही देर में एसपी प्रशांत वर्मा, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने वारदात के संबंध में परिजनों व कोतवाल से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य एकत्रित किए। कुछ ही देर में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीजे संचालक के पिता रामलखन की तहरीर पर ग्राम चिलमिलैया निवासी छविनाथ व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
शव के पास से मिले दो कारतूस
नीतेश उर्फ उदयवीर डीजे संचालक था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। चिलमिलैया गांव से अलहा मार्ग पर जहां पवन का शव पड़ा मिला, वहां 315 बोर के दो कारतूस पड़े थे। इसके अलावा शराब की भरी बोतल भी मिली। शव के पास में नीतेश की बाइक भी थी।
पति का शव देख बेसुध हो गई पत्नी
नीतेश की शादी दस साल पहले कानपुर देहात शिल्पी के साथ हुई थी। उसके दो बेटे पीयूष व आयुष हैं। सुबह जब उसकी हत्या की जानकारी पाकर पत्नी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो शव को देख बेसुध हो गई।

उधारी के पैसे वसूलने के लिए घर से निकला था
नीतेश के पिता रामलखन ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका बेटा ग्राम चिलमिलैया निवासी छविनाथ से उधारी के पैसे वसूलने के लिए गया था। कुछ देर बाद साढ़े छह बजे के करीब छविनाथ ने उनके मोबाइल पर फोन करके नीतेश से पैसों को लेकर झगड़ा होने की बात कही और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाया लेकिन उसका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed