{"_id":"62f6a4020161df467e6b2a5d","slug":"crime-kannauj-news-knp712604651","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
तिर्वा। दो युवकों ने खेत में युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। युवती की तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाजार दर्जी के पास कपड़े सिलवाने के लिए जा रही थी। दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान स्थान पर दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद मुंह दबाकर मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।