{"_id":"62f5480eeea25737057e62aa","slug":"crime-kannauj-news-knp712443040","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की कार पर पथराव किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की कार पर पथराव किया गया
विज्ञापन
फोटो 11सीएचबीपी51: वारदात के बाद टूटा गाड़ी का शीशा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद से लौट रहे डॉक्टर की कार पर बुधवार रात बदमाशों ने पथराव कर दिया। चालक ने कार नहीं रोकी। डॉक्टर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मामला दूसरे जनपद का बताकर पल्ला झाड़ रही है।
हांलाकि पुलिस ने दूसरे जनपद व थाना क्षेत्र का मामला बताकर चिकित्सक को घटनास्थल क्षेत्र के थाने में तहरीर देने की सलाह दी है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर दिवाकर श्रीवास्तव रात साढ़े नौ बजे के करीब अपने परिवार के साथ कार से छिबरामऊ लौट रहे थे। जैसे ही वह जहानगंज थाना क्षेत्र के दरियागंज के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने कार रोकने के लिए उस पर पथराव कर दिया।
इससे कार के शीशे टूट गए। कार सवार चालक की बहन व बेटा घायल हो गया, लेकिन चालक अजय गुप्ता ने गाड़ी नहीं रोकी। गुरुवार सुबह डॉक्टर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला दूसरे जनपद के थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
उन्होंने जहानगंज के थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दे दी है। डॉक्टर को जहानगंज जाकर पुलिस को तहरीर देने की सलाह दी गई है।