{"_id":"619155115d10ed0f6075c4f4","slug":"crime-kannauj-news-knp6639935153","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। रोहली गांव में बुखार से पीड़ित किसान की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों के हंगामे के डर से झोलाछाप क्लीनिक और पैथोलॉजी में ताला डाल कर फरार हो गया है।
रोहली गांव निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति धर्मेद्र प्रताप सिंह उर्फ भीम सिंह को आठ नवंबर को बुखार आया था। इलाज के लिए सीएचसी लेकर जाते समय गांव में अस्पताल और पैथोलॉजी चला रहे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी जैबुल खान ने ठीक करने की गारंटी लेकर अपने जाल में फंसा लिया।
उसने डेंगू बता कर 20 हजार रुपये भी ठग लिए। गलत तरीके से इलाज किया। इससे उसके पति की मंगलवार की शाम लगभग चार बजे मौत हो गई थी। रेखा देवी का आरोप है कि जुबैल खान के पास कोई भी डॉक्टर की डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, ग्रामीणों ने झोलाछाप की मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।