{"_id":"619152fa42eedb203d5b2ea7","slug":"crime-kannauj-news-knp6639911114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व पुत्री के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व पुत्री के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दो भाइयों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर दो भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव के रोहित यादव और नीतू यादव आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके व पुत्री के साथ छेड़छाड़ की, कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर गांव वालों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।