{"_id":"616c6dcbe762022ae0155610","slug":"crime-kannauj-news-knp6587757104","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला को पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के गांव रोहनपुर्वा में खेतों पर कब्जा करने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रोहनपुर्वा निवासी राम रतन की पत्नी राजेश्वरी ने पड़ोस के विजेंद्र उर्फ पप्पू, सौरभ और महेंद्र के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
तहरीर में कहा है कि वह अपने देवर श्रीराम के खेतों में उनकी सहमति से खेती कराती है। आरोपियों ने देवर व उसके खेतों पर कब्जा कर जुताई शुरू दी। शुक्रवार को जब उसने विरोध किया तो घर में घुसकर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।