{"_id":"6159f06e8ebc3e62985f6980","slug":"crime-kannauj-news-knp6561033145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को घर से निकाला, दूसरा ब्याह रचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को घर से निकाला, दूसरा ब्याह रचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरी खुर्द गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरदोई जिले के अरवाल थाना क्षेत्र के कतन्नापुर चांदापुर गांव निवासी छक्कूलाल ने अपनी बेटी गीता की शादी एक अप्रैल 2009 को कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरी खुर्द गांव निवासी रणजीत के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
पुलिस को दी तहरीर में गीता ने कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद गांव यासीनपुर की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पति रणजीत, देवर आजाद, जगमोहन, ननद रेखा और ससुर प्रेम नारायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।