{"_id":"611d42e58ebc3e799e3d2634","slug":"crime-kannauj-news-knp64688664","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर फौजी ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया जिले के थाना सहायल के दीपपुर गांव निवासी शिशुपाल ने बताया कि बेटी रुचि की शादी थाना तालग्राम के ककरहिया निवासी फौजी अरविंद उर्फ कुलदीप से 19 अप्रैल 2018 को की थी। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह दस लाख रुपये और प्लाट की मांग करने लगे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। पति ने दस लाख रुपये नहीं देेने पर दूसरी शादी की धमकी दी। दो दिन पहले बेटी के पति अरविंद, ससुर रामआसरे, देवर पंकज उर्फ अनिकेत, चचेरे देवर, सौरव उर्फ दीपू, जेठ प्रदीप, जेठानी कुंती, ननद उर्मिला, ननदोई प्रवीन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच की जा रही है।