{"_id":"611d422f8ebc3e79fc75d578","slug":"crime-kannauj-news-knp6468852114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा बहू से परेशान सास ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा बहू से परेशान सास ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहू से परेशान सास ने पुलिस से गुहार लगाई है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी महिला ने बताया कि बेटा पत्नी के साथ अलग रहता था। बेटे की मौत के बाद बहू ने हम सभी को परेशान करना शुरू कर दिया।
11 अगस्त की रात बहू को मोहल्ले के लोगों ने युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इसी बात से नाराज बहू ने उनके साथ मारपीट करते हुए झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देना शुरू कर दिया।
मंगलवार को बहू ने परेशान करने की नीयत से मारपीट की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। इसके बाद वह घर से गायब हो गई। अब बहू के मायके पक्ष के लोग परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विधवा महिला पुलिस से शिकायत करने के बाद अचानक गायब हो गई। महिला की मां ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने महिला के फोन को सर्विलांस पर लगवा दिया। बाद में महिला की लोकेशन बकेवर थाना क्षेत्र के एक आश्रम में मिली। सिटी इंचार्ज विनय शर्मा पुलिस टीम के साथ महिला को लेने बकेवर रवाना हो गए।