{"_id":"611d42298ebc3e79ac53133b","slug":"crime-kannauj-news-knp646883018","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठियां चली, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में लाठियां चली, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। प्रधान पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रनवां गांव निवासी विमलेश ने बताया कि मंगलवार को भाई धीरज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास लकड़ी खोखा में बैठे थे। तभी रूरा खेड़ा गांव निवासी प्रधान स्नेहलता के पति सूरज सिंह पाल, अंकित कुमार, कुलदीप और रनवां गांव के राजू प्रजापति आ गए।
यह गाली गलौज करते हुए लाठी- डंडों से मारपीट करने लगे। भाई को बचाने पहुंचने पर उन्हें भी पीट दिया। इससे दोनों भाई घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के संजय दुबे ने प्रदीप, श्याम, विमलेश, धीरज पर रंजिश में मारपीट कर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। यहां से विमलेश को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।