फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

बेटा नगदी व मोबाइल लेकर भागा तो दबंगों ने पिता को अगवा किया

Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
इंदरगढ़(तिर्वा)। बेटा नगदी व मोबाइल लेकर भाग गया तो दबंगों ने पिता को अगवा कर लिया। पुलिस ने पिता को बरामद कर दो आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सियाराम(55) बुधवार को बाजार जा रहे थे। उसी दौरान कार सवार लोगों ने कार में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया। वृद्ध की पत्नी ममता ने पुलिस को अपहरण हो जाने की तहरीर दी। जांच में पता चला कि सुभाष यादव का अजीतमल में होटल है। सियाराम का बेटा अजीत वहां नौकरी करता था। दो माह पूर्व बेटा 65000 रुपये और एक मोबाइल लेकर भाग निकला था। यह लोग 11 अगस्त को उसकी तलाश करते यहां पहुंचे तो सियाराम से अजीत के बारे में पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटा दो वर्ष से यहां नहीं आया है। उसकोे नहीं पाकर आरोपियों ने पिता को ही अगवा कर लिया। कमरे में बंद कर मारा पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। एएसपी के निर्देश पर बनी टीमें जांच में लगाई गईं। पुलिस को सूचना मिली कि औरैया जनपद के अजीतमल थाना के गांव लालकेपुर्वा गांव निवासी सतनाम के यहां वृद्ध को अपहरण कर रखा गया है। पुलिस ने छापामारी कर वृद्ध को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सतनाम व कानपुर देहात के थाना अकबरपुर गांव कुतईखेड़ा निवासी सुभाष यादव को पकड़ लिया है। अपहरण करने में प्रयोग की गई कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अपहरण हुए वृद्ध को बरामद करने के साथ दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ा गया। चार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही। जल्द सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed