{"_id":"60d8b2f98ebc3e356b66bab3","slug":"crime-kannauj-news-knp636843729","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश के चलते मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश के चलते मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते रविवार की रात सकरावा में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाके के गांव सकरावा में रविवार रात दो पक्षों में अचानक वाद-विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। फायरिंग भी हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरि श्याम सिंह व चौकी इंचार्ज सकरावा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।
मामले की जानकारी में पुलिस को पता चला कि वर्तमान प्रधान गिरजा देवी के पति बंटू शाक्य व प्रधान प्रत्याशी इंद्रपाल शाक्य में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते यह विवाद हुआ है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मारपीट हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।