फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

कपड़ा व्यापारी सोहेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ। कपड़ा व्यापारी सोहेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हुई लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोहेल की मां परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से मिलीं थीं। उन्होंने 30 मई तक गिरफ्तारी न होने पर 31 मई से धरने की चेतावनी दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी व जान माल की सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि इस प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि इरशाद खां पर अपहरण, हत्या, गैंगेस्टर, जमीनों पर अवैध कब्जा तथा मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
नगर के मोहल्ला चौधरियान में 27 अप्रैल को दो पक्षों में संघर्ष हुआ था, जिसमें कपड़ा व्यापारी सोहेल उर्फ सोनू की हत्या कर दी गई थी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में मृतक के मामा शहजाद अहमद ने सात नामजद तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed