फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

चुनावी रंजिश में लाठियां चलीं, तीन घायल

Tue, 25 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime
तालग्राम। पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने के आरोप पर दो पक्षों में सोमवार देर रात लाठियां चल गईं। इस दौरान गुगरापुर ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक व दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। नवनिर्वाचित प्रधान के पति और पूर्व प्रधान समेत दोनों तरफ के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उमरपुर गांव निवासी रामबेटी पत्नी श्याम सुंदर ने बताया कि चुनाव में वर्तमान प्रधान को वोट नहीं दिया था। इसे रंजिश मानकर रात के समय पूर्व प्रधान रावेंद्र सिंह, प्रधानपति कौशलेंद्र प्रताप, प्रमोद और जयप्रकाश ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट होती देख गुगरापुर ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक देवेंद्र बीच बचाव करने आ गए। चारों लोगों ने देवेंद्र को भी पीट दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के मनोज सिंह ने देवेंद्र सिंह, प्रमोद, तेजपुर निवासी संदीप, कानपुर देहात निवासी कुलदीप पर आरोप लगाया कि चुनाव में इनके समर्थक प्रधान प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से घायल मनोज, देवेंद्र, रामबेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed