{"_id":"60a69c398ebc3e929b10439a","slug":"crime-kannauj-news-knp6294887126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लड़की की मां का जेवर, रुपये भरा बैग पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लड़की की मां का जेवर, रुपये भरा बैग पार
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने दुल्हन की मां के कमरे से बैग पार कर दिया। इसमें हजारों रुपये और जेवर रखे थे। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गेस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद इन युवकों की तलाश कर रही है।
ग्राम अलीगंज निवासी भानुप्रकाश पांडेय ने बताया कि वह बेटी रागिनी की शादी करने गेस्ट हाउस में आए थे। लड़के वाले भी जहानगंज (फर्रुखाबाद ) से आए थे। शादी समारोह के दौरान कमरे में रखा पत्नी प्रीती पांडेय का बैग दो युवकों ने पार कर दिया। बैग में 72 हजार रुपये, सोने का हार, हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी टाप्स, कुंडल और तीन जोड़ी पायलें रखी थीं।
मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कराने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।