{"_id":"5fe8c5f88ebc3e410f760e0c","slug":"crime-kannauj-news-knp602502198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वले दो लोग जेल भेज गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने वले दो लोग जेल भेज गए
विज्ञापन
विशुनगढ़। गांव शंकरपुर में रंजिश को लेकर हुए शनिवार को मारपीट के साथ फायरिंग में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
गांव शंकरपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने पिता अजीत सिंह यादव व परिवार के सदस्यों के साथ घर पर था। उसी समय रंजिश को लेकर गांव के रवि यादव पुत्र नयाब सिंह, नयाब सिंह पुत्र गिरवर सिंह, आलोक पुत्र शिशुपाल, अर्पित पुत्र अजंत सिंह, उमाकांत पुत्र साहब सिंह, सर्वेंद्र यादव पुत्र रामविलास, शीलू यादव पुत्र अजमेर सिंह, रमाकांत पुत्र साहब सिंह व प्रदीप उर्फ बड़े पुत्र गिरवर सिंह ने हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया।
गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह तथा पिता अजीत सिंह घायल हो गए, जबकि पत्नी रेनू यादव व पुत्र अमन यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उपनिरीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ नायब सिंह व उमाकांत को शंकरपुर बंबा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उमाकांत के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण व कोरोना जांच करवाने के बाद जेल भेज दिया।