{"_id":"5f3422468ebc3ea9ff3d2b31","slug":"crime-kannauj-news-knp5765433190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे भ्रूण
विज्ञापन
पॉलीथिन में पड़े भ्रूण।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। चौधरियान मोहल्ले में मंगलवार रात सड़क किनारे पॉलिथीन में कई भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। भ्रूणों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पॉलिथीन में मांस के टुकड़ों के चलते इनकी संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस भ्रूण फेंकने वाले की तलाश में जुटी है। इसी मोहल्ले में छह दिन पहले भी इसी स्थान पर भ्रूण मिला था।
नगर पालिका रोड के किनारे चौधरियान मोहल्ले में एक पॉलिथीन में एक साथ कई भ्रूण मिले थे। पॉलिथीन से उठ रही दुर्गंध के कारण कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज हरिओम गुप्ता व एसआई उपेंद्र सिंह ने लोगों से भ्रूणों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। बुधवार सुबह पुलिस फिर से मौके पर पहुंची और सफाईकर्मी को बुलाकर पॉलिथीन खुलवाई।
पॉलिथीन में मांस के टुकड़े होने से पुलिस भ्रूणों की संख्या का अनुमान नहीं लगा सकी। हालांकि भ्रूण चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका है। निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि भ्रूण यहां कैसे पहुंचे।