फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

अरौल डकैती में शामिल दो और गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
सदर कोतवाली में चोरी के मामले का खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सद? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कानपुर नगर के अरौल में सराफा व्यवसायी के यहां पड़ी डकैती में शामिल दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते में सगे भाई इन बदमाशों के पास से करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर और लूट के रुपयों से खरीदी सफारी गाड़ी बरामद की गई है। दोनों बदमाशों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं। इसके पहले पुलिस तीन बदमाशों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कानपुर नगर जिले के अरौल कस्बे में सराफा व्यापारी के घर 14 जून को डकैती पड़ी थी। बदमाशों की लोकेशन जिले में मिलने के कारण सर्विलांस, स्वाट टीम और सदर कोतवाली पुलिस छानबीन में लगी थी। गुरसहायगंज के मोहल्ला बजरिया शेखाना से सगे भाई राशिद व आमिर पुत्र हामिद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डकैती के करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर, लूट के रुपयों से खरीदी सफारी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि नौ से 10 लोगों का संगठित गिरोह है। ये गिरोह रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य पकड़े जाने पर हत्या भी कर देते हैं। बदमाशों ने 14 जून को कानपुर नगर के थाना बिल्हौर-अरौल रेलवे स्टेशन निवासी अलका सिंह के डकैती डालने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

लूटपाट के बाद खरीदी गाड़ी व प्लाट
एसपी ने बताया कि डकैती से रुपयों से राशिद ने पुरानी सफारी कार खरीद और आमिर ने गुरसहायगंज क्षेत्र में एक प्लाट खरीद लिया। इससे मोहल्लेवासियों को उन पर शक होने लगा था। एसपी ने कहा कि कार और प्लाट को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों भाई शातिर बदमाश हैं। उनके खिलाफ कन्नौज और बिल्हौर थाने में सात मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 लाख का माल हो चुका है बरामद
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सराफा व्यापारी गांठ-गिरवी का काम करता था। आरोपियों ने उनके पास की सीमेंट व सरिया की दुकान में काम किया। कई दिन नजर रखने के बाद 14 की रात को घटना को अंजाम दिया। बताया कि अभी तक पुलिस 88 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए जा चुके हैं। बाकी की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed