फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

स्कूल में खड़े ट्रक में आग लगाई, नहीं लिखी रिपोर्ट

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
कन्नौज। एक सप्ताह पहले एआरटीओ के निकट ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के बाहर खड़े ट्रक में रात को कुछ लोगों ने आग लगा दी। इससे ट्रक जल गया। दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। स्कूल प्रबंधक ने मामले की शिकायत एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ निवासी अरविंद वर्मा पुत्र कोमल वर्मा का ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एआरटीओ के निकट वलही गांव में है। 29 दिसंबर 2019 की रात इनका भतीजा बीकेश वर्मा स्कूल में सोया था। रात करीब 11:30 बजे कुछ लोग स्कूल के निकट पहुंचे। इन्होंने बाहर खड़े ट्रक में आग लगा दी। शोर मचाने पर यह लोग भाग निकले। जानकारी पर पुलिस व दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। प्रबंधक का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 30 दिसंबर को पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच करने की बात कह कर तहरीर रख ली। शुक्रवार को पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस के एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायत एसपी से की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed