फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj news

पुलिस और राजस्व टीम के हमले में चार गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj news
तिर्वा। राजस्व व पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के परसोहा गांव में शनिवार को तहसीलदार अनिल कुमार सरोज के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान कब्जेदार अजय कुमार ने परिवार के साथ टीम पर हमला कर दिया था। लेखपाल धर्मवीर की तहरीर पर 12 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शिवशंकर पुत्र जागेश्वर, अजय कुमार पुत्र मातादीन, नेकराम पुत्र राम सिंह, मीना पत्नी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed