{"_id":"63694fff662cde03d2152f80","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7271193151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के महोई गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चौकी इंचार्ज ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस पर गांव के युवकों ने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी से फर्जी मुकदमा समाप्त कराए जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम महोई निवासी सत्यम, अनुज, अनिल, शिवम, गोपाल व स्वदेश की ओर से एसपी को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि दो नवंबर को अशोक कुमार व संदीप उर्फ संजीव के मध्य खेत की मेड़ को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप ने सभी परिजनों पर मारपीट, फायरिंग होने की घटना दर्शाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। मौके पर मारपीट या फायरिंग जैसी कोई घटना ही नहीं हुई और न ही किसी को चोट आई।
विज्ञापन
किसी ने पुलिस से कोई अभद्रता नहीं की। कहासुनी के दौरान पक्षकार संदीप के पास एक तमंचा होने का वीडियो वायरल होने से पुलिस ने बौखलाकर उनको झूठा फंसाया है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष विवेचना कराकर झूठा मुकदमा समाप्त कराए जाने की मांग की है।