फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : पांच माह से मृत ओम प्रकाश चार दिन में हुआ जिंदा

Tue, 26 Jul 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news
तहसीलदार तिर्वा अनिल सरोज ने नाम शामिल कर ओमप्रकाश को खतौनी सौंपी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पांच माह से खुद को जिंदा साबित करने की कवायद में लगे ओम प्रकाश ने आखिरकार सोमवार को जीवन पा ही लिया। डीएम के आदेश पर तिर्वा तहसीलदार ने ओम प्रकाश का नाम खतौनी में दर्ज करा दिया। नई खतौनी तहसीलदार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ओम प्रकाश को सौंपी। पांच माह पहले मृत घोषित ओम प्रकाश चार दिन में जिंदा हो गया।
विज्ञापन

सरसई भड़हा निवासी ओम प्रकाश ने बीती 22 जुलाई को डीएम शुभ्रांत शुक्ला से जनता दर्शन में मुलाकात की थी। इस दौरान उसने डीएम को बताया था कि बीती 17 फरवरी को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने जानबूझकर उसे मृत दर्शाकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खतौनी से नाम काट दिया था। उसका दावा था कि ग्राम सरसई में दर्ज खातेदार में वह अब भी जीवित है।
विज्ञापन

पूरा मामला पता चलने पर ओम प्रकाश ने तिर्वा तहसील में गुहार लगाई। इस पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने गलत रिपोर्ट निरस्त कर दूसरी आख्या न्यायालय तहसीलदार तिर्वा में पेश की, लेकिन फिर भी उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इस पर डीएम ने एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह और तहसीलदार अनिल सरोज को निस्तारण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सोमवार को तहसीलदार ने अपने कार्यालय कक्ष में संशोधित खतौनी ओम प्रकाश को सौंपी, जिसमें उसका नाम खातेदार के तौर पर दर्ज है। ओम प्रकाश ने खुद के जिंदा साबित हो जाने के लिए डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल करने वाला लेखपाल है जेल में
तहसीलदार अनिल सरोज बताते हैं कि तत्कालीन लेखपाल विवेक पाल ने ओम प्रकाश को मृत दर्शाकर खतौनी से नाम हटाया था। विवेक पाल इन दिनों जेल में है। दरअसल बीती 29 अप्रैल को उसे एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। हालांकि ओम प्रकाश के मामले में तहसीलदार कहते हैं कि जो कुछ हुआ वह एक नाम के दो लोगों होने की वजह से हुआ। यह बात और है कि दोनों के पिता का नाम अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed