{"_id":"62c32e371ac9c5761825ffe0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp70585519","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए छात्रा से दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए छात्रा से दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
छिबरामऊ। मकान के बाहर बने शौचालय में जा रही छात्रा को गांव के दो युवकों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पास ही मकान में ले जाकर एक युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शाम एक युवक को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) इंटर की छात्रा है। सोमवार सुबह छात्रा मकान के बाहर बने शौचालय में जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही अमित प्रजापति और गौरीशंकर पहले से ही वहां मौजूद थे। छात्रा को घसीटकर अमित के घर ले गए। यहां अमित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। सुबह काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो भाई ने तलाशना शुरू किया। आहट मिलने पर घर से दस कदम दूर स्थित अमित के कमरे पर पहुंच गया तो वारदात का पता चला। युवती के भाई को देखकर दोनों युवक भाग गए। देर शाम पुलिस ने एक अमित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को अमित के मोबाइल फोन पर युवती की आपत्तिजनक फोटो भी मिलीं हैं।
कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। (संवाद)