{"_id":"62c1e24f106df541fd756d39","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7056791133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र के कायमपुर गांव में दोस्तों के साथ छत पर खेल रहा छह साल का मासूम झूलती एचटी लाइन की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद का छह बर्षीय बेटा असगर अन्य बच्चों के साथ रविवार सुबह छत पर खेल रहा था। ऊपर से गुजरी झूलती हुई एचटी लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख सुनकर पहुंचे परिजन मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। हादसे से परिजनों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि मकान के ऊपर से गुजरी लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा, लेकिन लाइन नहीं हटाई।