फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

फायरिंग करते हुए सिपाही को टक्कर मारकर भागे भैंस चोर

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ (कन्नौज)। कसावा गांव से भैंस चोरी कर भाग रहे पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और तीन बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने बाइक सवार सिपाही को भी पिकअप से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात कसावा निवासी नरेश प्रजापति खेत पर मक्का की रखवाली करने गए थे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने उसके दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ली और पिकअप में लादकर ले जाने लगे। नरेश के पड़ोसी दीपक मिश्रा की मां ने देख लिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। सूचना मिलते ही कसावा चौकी पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। बदमाशों को रोकने के लिए पुलिस ने हाथिन गांव के पास बैरियर लगाया लेकिन वे फायरिंग करते हुए निकल गए। इसके बाद जीटी रोड पर नेहरू कॉलेज के सामने सिपाही आदित्य यादव ने जब पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली के बाहर और प्रेमपुर चौकी के सामने भी बैरिकेडिंग की, लेकिन यहां से भी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed