{"_id":"62bb4f1125b18e72c90ec48b","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7048121102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफन शव को पोस्टमार्टम के लिए आठ दिन बाद निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफन शव को पोस्टमार्टम के लिए आठ दिन बाद निकलवाया
विज्ञापन
मेहंदी घाट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव निकालने को खोदाई करते मजदूर। संवा?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मेहंदी घाट पर आठ दिन पहले दफन किए गए युवक का शव एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को निकलवाया गया। युवक की कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहरनपुरवा में बंबे में डूबकर मौत हो गई थी। परिजनों के हत्या की आशंका जताई थी, एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर मौजा बहसार निवासी सूरजभान का पुत्र उदयवीर (17) तिर्वा के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। सूरजभान के मुताबिक उसकी पुत्री सीमा देवी की ससुराल कानपुर के शिवराज नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जोहरनपुरवा में है। इसी गांव में हंसापुर मौजा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री भी ब्याही है। आरोप है कि इस व्यक्ति के नाती ने 17 जून को साथियों के साथ उदयवीर को जोहरनपुरवा बुलाया। उदयवीर और बुलाने वाले लोगों में दोस्ती थी। 19 जून को दोस्तों ने सूरजभान को फोन पर जानकारी दी कि बंबे में डूबकर उदयवीर की मौत हो गई है। यही लोग उदयवीर का शव लेकर 20 जून को सूरजभान के गांव पहुंचे और जल्द ही अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। इस पर उदयवीर का अंतिम संस्कार गंगा किनारे मेहंदी घाट पर कर दिया गया।
इस बीच सूरजभान को कई जानकारी मिली कि उदयवीर की हत्या की गई है। इस पर सूरजभान ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।