फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

जेसीबी मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तालग्राम। जेसीबी में बिजली का करंट उतरने से चपेट में आकर प्रधान के पुत्र की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेसीबी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फखरपुर बरेवा ग्राम पंचायत के प्रधान आशाराम का पुत्र कमल प्रकाश (35) बीती 21 जून को चकरोड पर मिट्टी डलाने का कार्य करा रहा था। इसी दौरान ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन से जेसीबी में करंट उतर आया था। जेसीबी पकड़े खड़े कमल प्रकाश को भी करंट लगा था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कमल के भाई श्याम बाबू की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी मालिक अवधेश जो कि गांव घुसलापुर थाना ककवन कानपुर देहात के रहने वाले हैं उनके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। श्याम बाबू ने बताया कि काम लापरवाही से कराया गया, जिस कारण हादसा हुआ। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी का कहना है कि गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed