फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
नजरापुर। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर शनिवार रात पैदल जा रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारी लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवा पाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देवा गांव निवासी हरिओम (32) मजदूरी करता था। शनिवार रात घर से खाना खाकर सीताराम कोल्ड स्टोर की जा रहा था। इसी दौरान कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। नाराज लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसका पता चलने पर सीओ दीपक दुबे, कोतवाल रामऔतार मौके पर पहुंचे और समझाबुझाकर जाम खुलवाया। हरिओम के परिवार में पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चे श्याम जी (6), सरस्वती (8) और कंचन (4) हैं। कंचन निशक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed