फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

नहर में कूद कर जान देने वाली महिला की हुई शिनाख्त

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। निचली गंग नहर के कूद कर आत्महत्या करने वाली महिला की शिनाख्त हो गई। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि नौ साल से पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गुरुवार को एक महिला ने खड़िनी स्थित निचली गंग नहर में पुल से छलांग लगा दी थी। गोताखोरों ने पुल से दो किलोमीटर दूर महिला के शव को नहर से निकाला था। शिनाख्त न होने पाने के कारण पुलिस ने शव को सीएचसी पर भिजवा दिया था तथा शव की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
विज्ञापन

देर रात सोशल मीडिया पर फोटो देखकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त बसवारी निवासी मीरा देवी (55) के रूप में की। बेटी अंशिका ने बताया कि मां पिछले नौ सालों से पेट रोग से परेशान थी। गुरुवार की शाम 4 बजे खड़िनी दवा लेने आई थी। देर रात तक वापस न पहुंचने के कारण सभी उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा के एक पुत्र अभय प्रताप व चार पुत्रियां रूबी, शशि, शबनम व अंशिका हैं। इनमें अभय व अंशिका अभी अविवाहित हैं। पति व पुत्र गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed