{"_id":"62b36af4f4277f24772bfef8","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7037772192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने छीने महिला के कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने छीने महिला के कुंडल
विज्ञापन
छिबरामऊ। मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद बहन के घर जा रही महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने कुंडल छीन लिए और भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मैनपुरी के ग्राम तेजगंज निवासी अंजू राठौर पति शिवकुमार व बच्चों के साथ फरीदपुर गांव में मामा कल्लू सिंह राठौर के बेटे अतुल की शादी में मंगलवार को शामिल होने के लिए आईं थीं। समारोह के बाद अंजू पति शिवकुमार, बेटी रंजुल, बेटा दहर व बहन के देवर पंकज के साथ नई बस्ती में बहन के घर जा रही थी। निगम मंडी के पास जाम लगा होने के कारण पति ने बच्चों, पत्नी व पंकज को बाइक से उतार दिया। तीनों खेतों की तरफ से होते हुए बहन के घर जाने लगे, जबकि पति जाम खुलने का इंतजार करने लगा। खेत के रास्ते पर सफेद बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अंजू के कान से कुंडल नोच लिए और गिरधरपुर गांव की तरफ भाग निकले। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीछा करने के बाद भी हत्थे नहीं चढ़े बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश गिरधरपुर गांव की तरफ भागे तो अंजू के साथ मौजूद पंकज ने अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देकर भागते समय ही पीड़िता ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। (संवाद)