{"_id":"62b366beeb70e63485208346","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7037746195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जलालाबाद में दो दिन से लापता युवक का शव रामलीला तालाब में बुधवार दोपहर उतराता मिला। परिजनों ने नशे में तालाब में गिरकर डूब जाने की आशंका जताई है।
जलालाबाद के पटकाना निवासी सुमित शुक्ला (35) लोगों के घरों में पूजा और कथा करता था। सोमवार रात लगभग 11 बजे बिना बताए ही घर से चला गया था। बड़े भाई सद्भाव शुक्ला ने परिजनों के साथ अलग-अलग स्थानों पर उसे तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं मिला। घर से लगभग 50 मीटर दूर जीटी रोड के किनारे स्थित रामलीला तालाब में मवेशियों को नहलाने गए कुछ लोगों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
इसी बीच ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त सुमित के रूप में की और इसकी जानकारी सद्भाव को दी। सद्भाव ने बताया कि सुमित शराब पीने का आदी था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल राजकुमार सिंह की मौजूदगी में जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।