फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

गुजरात पुलिस ने दबिश देकर चंदन तस्कर दबोचा

Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। गुजरात पुलिस ने शहर के हाजीगंज मोहल्ले में दबिश देकर चंदन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली में पूछताछ के बाद गुजरात पुलिस तस्कर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गुजरात के साबरकांठा जनपद के इदर थाना क्षेत्र के गांव सूर्यनगर, कंपा, बडोली, चांदप और फिंचोड गांव में तस्करों ने 15 लाख की कीमत के चंदन पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मध्यप्रदेश में रहने वाली तीन महिलाओं समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया था। छानबीन में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद की सदर कोतवाली के हाजीगंज मोहल्ला निवासी लईक अली गिरोह का सरगना है। वह गुजरात में चंदन के पेड़ों का कटान कराकर कन्नौज में इत्र कारोबारियों को लकड़ी सप्लाई करता है। इससे रविवार को साबरगांठा जनपद के एसपी जितेंद्र सोलंकी के निर्देश पर इदर थाने के एसआई संजय कुमार बेला भाई मोदी ने कन्नौज स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह के साथ दबिश देकर तस्कर लईक अली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस ने दबिश दी थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवक को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

दिन में रुद्राक्ष बेचकर गिरोह करता रेकी
एसआई संजय ने बताया कि बीते करीब तीन माह से गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 14 सदस्यीय गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। दिन में ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर रुद्राक्ष और कटलरी की बिक्री कर चंदन के पेड़ों की रेकी करते थे। इसके बाद रात को पेड़ काटकर लकड़ी चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed