{"_id":"62af72fbf196c43c2d4bfc91","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7032454174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में किशोर को केबिल से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में किशोर को केबिल से बांधकर पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश के चलते मानीमऊ में एक कोल्ड स्टोर में किशोरी को केबल से बांधकर युवकों ने पीट दिया। परिजनों को देखकर मारपीट करने वाले बाइक छोड़कर भाग निकले। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के गांव लीलापुरवा निवासी किसान संजय कुमार ने एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर रविवार को गांव में रहने वाले सचिन कुमार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 11 जून को रंजिश के चलते तिखवा गांव जाते समय उसके 17 वर्षीय बेटे अंकुश को इन लोगों ने पकड़ लिया। मानीमऊ में एक कोल्ड स्टोर में केबल से बांधकर पिटाई कर दी थी।
कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की बाइक पुलिस के कब्जे में है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी होगी। (संवाद)