{"_id":"62a62d3cd649fb0ea84fbaf0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7020241168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ले में ट्रक चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर के अंदर बने कमरे में रस्सी से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलने पर मृतक का पिता बदहवास हो गया।
मोहल्ला गढ़ी निवासी आकाश तोमर (25) ट्रक चालक था। वह अविवाहित था और माता पिता की इकलौती संतान था। उसकी मां की मौत पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पिता छत्रपाल सिंह तोमर गांव में खेती करते हैं। तीन दिन पहले ही आकाश घर आया था और तब से गुमसुम था। पिता ने बताया कि परिवार की एक विवाहिता रिश्ते में आकाश की चाची लगती थी।
यह विवाहिता एक सप्ताह पहले कहीं चली गई थी। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें आकाश पर भी शक जताया गया था। हालांकि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन आकाश परेशान था। पिता का कहना है कि रविवार दोपहर आकाश कमरे में चला गया था। खाना खाने के लिए उसे बुलाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा, तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था। थाना प्रभारी कमल भाटी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।