{"_id":"629e53a29796517fc5367afe","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp700992498","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित पर ही कार्रवाई से एसपी खफा, दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित पर ही कार्रवाई से एसपी खफा, दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के कछियाना सुर्सी में भूमि विवाद के चलते मां और बेटियों पर हुए हमले का वीडियो वायरल होने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित पर ही कार्रवाई कर दी। इसकी जानकारी एसपी प्रशांत वर्मा को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई और पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद कर अज्ञात पर भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के कछियाना सुर्सी गांव निवासी रामलाल का परिवार के ही शंकर लाल से भूमि विवाद चलता है। रविवार को रामलाल खेत की जुताई के लिए किराये पर ट्रैक्टर लेने गया था। इस दौरान शंकर लाल, कौशलेंद्र और अरुण ने कुछ साथियों के साथ रामलाल के घर पर हमला बोल दिया था। घर से खींचकर रामलाल की पत्नी सुमनलता, बेटी गायत्री, प्रतिमा और दीक्षा को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
ग्रामीणों ने हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। घायल बेटी दीक्षा की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार रात जब रामलाल थाने में तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने उस पर ही शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए थाने में बैठा लिया। मामले की जानकारी जब एसपी प्रशांत वर्मा को हुई तो उन्होंने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शंकर लाल, कौशलेंद्र, अरुण कुमार और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पीड़ित पर शांतिभंग कार्रवाई करने की जांच की जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।