{"_id":"629cf432ed927a3d012aedca","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp700802982","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का डोंगल लगाकर सचिव ने निकाले 4.43 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का डोंगल लगाकर सचिव ने निकाले 4.43 लाख रुपये
विज्ञापन
कन्नौज। समस्याओं के साथ ही जिले के प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों की शिकायतें बढ़ गईं हैं। कोई गांव में रहता नहीं है तो किसी के फर्जी हस्ताक्षर से काम हो रहा है। एक सचिव पर तो करीब साढ़े चार लाख रुपये डोंगल लगाकर निकालने का आरोप लगा है। सभी मामलों की जांच के आदेश हुए हैं।
ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के नदसिया प्रधान रेखा देवी ने कलक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम से राज्य वित्त का खाता है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप है कि प्रधान से बहाने से डोंगल लेकर 3500 रुपये और पंचायत भवन के लिए चार लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। ये रुपये सचिव ने अपने पुत्र के बैंक खाते में डाल दिए हैं। पत्र मिलने के बाद सीडीओ आरएन सिंह ने डीपीआरओ जेके मिश्र को जांच करने के आदेश दिए हैं।
प्रधान गांव में रहती नहीं, फर्जी हस्ताक्षर करता युवक
ब्लॉक तालग्राम क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंबरीष कश्यप ने 250 पेज की शिकायत की है। उसमें कहा है कि प्रधान ग्राम पंचायत की रहने वाली नहीं हैं। गांव के एक युवक नेे फर्जी तरीके से वर्ष 2021 में युवती का वोट बनवा लिया था। किसी तरह चुनाव जीत लिया और प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से युवक खुद प्रधानी कर रहा है। गांव में बिना कार्य कराए फर्जी हस्ताक्षर व सचिव से सांठगांठ कर रुपये निकाले जा रहे हैं। सीडीओ आरएन सिंह ने मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी है।