{"_id":"629a56061f037e4c753e6b8d","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7004726184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुरवा में विवाहिता का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे, तो ससुरालीजन भाग गए। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव अलमापुर गहलौत निवासी सर्वेश कुमार ने पुत्री राधा (22) का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 12 अक्तूबर 2021 को गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम काजीपुरवा निवासी सोनू के साथ किया था। शुक्रवार सुबह राधा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर बने कमरे में बेड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर राधा के पिता सर्वेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं राधा के ससुरालीजन भाग गए। ग्रामीणों और राधा के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद बेटी के ससुराल वाले दहेज में बाइक, फ्रिज और कुछ रुपयों की मांग करने लगे थे। इसकी वजह से उन्होंने पुत्री को कुछ दिनों मायके में रखा। दो माह पहले राधा को ससुराल भेजा था। यहां फिर भी उसका उत्पीड़न किया जाता रहा। आरोप है कि इसी के चलते जहर देकर राधा की हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।