फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा लोडर, चालक पर रिपोर्ट

Mon, 23 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
लोडर में लदे मवेशी।संवाद - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। तिर्वा में लगने वाले बाजार से मवेशी भरकर जा रहे लोडर को पुलिस ने पटेल नगर तिराहे पर पकड़ लिया। लोडर में मवेशी भूसे की तरह भरे थे। पुलिस ने लोडर के चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोडर में भरे मवेशियों को लैलेपुर गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के पटेल नगर तिराहे के पास एक लोडर में मवेशी भरे जा रहे थे। मवेशियों की आवाज सुनकर पुलिस को शंका हुई, तो मौके पर मौजूद थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने लोडर रुकवा लिया। लोडर की तलाशी ली गई, तो उसमें 25 मवेशी भूसे की तरह भरे हुए थे। पुलिस ने लोडर चालक मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी शाहिद से पूछताछ की। शाहिद ने बताया कि बेवर के एक व्यापारी ने तिर्वा बाजार से मवेशी खरीदे थे। मवेशियों को भरकर वह लोडर से जा रहा था। लोडर को व्यापारी ने किराये पर लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मवेशियों को लैलेपुर की गोशाला में भेज दिया गया है। कुछ मवेशी घायल हैं। जिनके इलाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed