{"_id":"628540306c88b678374a6d17","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6975486194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी के परिजनों ने एसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी के परिजनों ने एसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास
विज्ञापन
कन्नौज। लापता बेटी का सुराग न मिलने और आरोपियों की धमकी से आहत परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास किया। परिजनों को शांत कराकर एसपी ने तत्काल किशोरी की खोजबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 15 मई को कपूरापुर निवासी अरुण कुमार, उसके मौसी के लड़के छोटू, मां बिटान देवी, अजय कुमार दोहरे और राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 14 मई को अरुण अन्य आरोपियों के सहयोग से उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। बुधवार को पीड़ित किसान, पत्नी और बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पेट्रोल लेकर पहुंच गया। इंसाफ न मिलने पर पेट्रोल छिड़क कर परिवार के साथ आत्मदाह की बात कही। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल से भरी कट्टी छीनकर एसपी प्रशांत वर्मा को मामले की जानकारी दी।
एसपी ने पीड़ित परिवार से बात की। किसान ने बताया कि उसकी बेटी का अब तक पता नहीं लगा है। आरोपी के परिवार के लोग परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे को किशोरी को खोज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पीड़ित परिवार को जीप से घर भेजा।
विज्ञापन
दो किशोरियों का एक साथ अपहरण का है प्रकरण
बहला-फुसला कर गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी और उसकी 14 वर्षीय सहेली का आरोपियों ने पांच मई को अपहरण कर लिया था। फर्रुखाबाद जीआरपी ने दोनों को दिल्ली जाते समय ट्रेन से खोजकर परिजनों को जानकारी दी थी। 14 मई को आरोपी बहला-फुसला कर 15 वर्षीय किशोरी को फिर से साथ ले गए।
आरोपी अजय पूर्व सदर विधायक का साला
किशोरी को गायब करने में मदद करने वाला आरोपी अजय दोहरे पूर्व सदर विधायक अनिल दोहरे का साला है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोग उनके साले को झूठा फंसा रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष मामले की जांच कर कार्रवाई करे।
पेट्रोल की कट्टी देखकर भाग निकलीं महिला पुलिसकर्मी
एसपी कार्यालय में परिवार के साथ पीड़िता की मां प्लास्टिक की कट्टी में पेट्रोल लेकर पहुंची। इसकी भनक लगते ही मौके पर एलआईयू की टीम पहुंच गई। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल देखा तो झुलसने के डर से सभी भाग खड़ीं हुईं।