{"_id":"627ff8cf84fe3459e0316ed4","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6968080159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
: रोते-बिलखते परिजन व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। क्षेत्र के हरिभान गांव में नवविवाहिता का शव बंद कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे से लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, सीओ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव निवासी लक्ष्मी (22) ने शुक्रवार देर रात को कमरे को बंद कर दुपट्टे से पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी गई। सूचना पाकर सीओ शिव कुमार थापा व तहसीलदार राजू कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जंगला तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पखना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी की शादी 19 जून 21 को अभिषेक कुमार के साथ की थी। अभी एक वर्ष पूरा भी नहीं हो सका और बेटी ने जान दे दी। पिता ने बताया कि बेटी की ओर से कभी भी ससुराल पक्ष की कोई शिकायत नहीं की गई।
मोबाइल खोलेगा हादसे का राज
खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन पुलिस ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल से राज खुल सकता है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर रास्ते से वापस आया पति
अभिषेक हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले गांव आया था और शुक्रवार को वापस जा रहा था। रास्ते में पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर रास्ते से ही घर लौट आया।