{"_id":"627abb293185ef47533a7d4c","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6960709148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत, नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत, नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। कस्बे के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने वापस आकर शव को अस्पताल के गेट पर रख दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि रुपये का हिसाब किताब न करने के कारण प्रसूता को रेफर करने में देरी की गई।
दलेलपुरवा निवासी शिवानी (26) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे इंदरगढ़ के नर्सिंग होम में सोमवार को दिन में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर 12 बजे प्रसव के लिए शिवानी का ऑपरेशन किया गया। उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद शिवानी की हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने देर शाम उसे कानपुर रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हिसाब किताब करने को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों ने दबाव बनाया और शिवानी को रेफर करने में देरी कर दी। इसके चलते कानपुर ले जाते समय शिवानी की रास्ते में ही मौत हो गई। नाराज परिजन शव लेकर अस्पताल के गेट पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। नर्सिंग होम के जिम्मेदार मौके से भाग निकले। घटना का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के परिजन अस्पताल और इसके जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।