फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

चोरी गए मवेशी के खेत में कटे मिले अंग, 26 पर रिपोर्ट

Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित खेत में एक मवेशी के कटे हुए अंग मिले। आरोप है मवेशी को एक युवक के घर से चोरी किया गया और रात में खेत में ले जाकर काटा गया। इधर, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले से जुडे़ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दीदारगंज मोहल्ले के रहने वाले किसान गंगाराम के हाजीगंज खुर्द स्थित खेत में एक मवेशी के कटे हुए अंग राहगीरों को दिखाई दिए। देखते ही देखते पूरे शहर में मवेशी के कटे अंग मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर खेत मालिक गंगाराम को बुलाया गया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पालिका चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष मिलन शुक्ला, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, नगर संयोजक आकाश बाजपेई समेत कई लोग पहुंच गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आक्रोश बढ़ता देख सदर कोतवाली पुलिस ने आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी। एएसपी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की तहरीर पर शहर के मोहम्मद इरफान, बीबी चिमनी निवासी बाबा, शिबू, जटपुरा निवासी बिल्ली व सफदरगंज निवासी कल्लू के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चोरी करके काटा मवेशी
विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की ओर से पूरे घटनाक्रम में दी गई तहरीर के मुताबिक काटी गया मवेशी नई बस्ती हाजीगंज निवासी सचिन राजपूत का था। आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने सचिन राजपूत के घर से मवेशी को चोरी किया और इसके बाद गंगाराम के खेत में ले जाकर काट दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। यही वजह है कि पुलिस ने गोवंश अधिनियम के अतिरिक्त तहत, चोरी, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने आदि की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed