{"_id":"62683708983c246ba6355645","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6934784193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने 1500 कनेक्शन काटे, 29 करोड़ वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने 1500 कनेक्शन काटे, 29 करोड़ वसूला
विज्ञापन
कन्नौज। यूपीपीसीएल का रखरखाव भले ही कमजोर हो, लेकिन वसूली में काफी तेज है। मार्च और अप्रैल में विभाग की सख्ती से खूब खाजाना भरा। दो महीने में 1500 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली गुल करके 29 करोड़ की वसूली की है।
यूपीपीसीएल और विजिलेंस विंग ने पिछले दो महीने से 10 हजार से ऊपर वाले बकायेदारों पर शिकंजा कस रखा है। विभाग ने मार्च में करीब 20 हजार कनेक्शन चेक किए, जिसमें 793 उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया मिला। इन सभी के कनेक्शन काटकर करीब 10 करोड़ रुपये वसूूले। इसी कड़ी अप्रैल में भी ताबड़तोड़ छापा मार अभियान चलाकर 716 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और 10 करोड़ रुपये राजस्व भी वसूला।
मार्च और अप्रैल दो महीने में विभाग ने 1509 बिजली कनेक्शन काटकर करीब 29 करोड़ रुपये वसूले हैं। अभियान आगे भी चलेगा। इसमें नरमी नहीं बरती जाएगी।
- शादाब अहमद, अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल, कन्नौज
अब तक 80 पर हो चुकी रिपोर्ट
विभाग की सख्ती का आलम है कि वह किसी भी हालत में बिजली चोरों पर रहम करने के मूड में नहीं है। दो महीने में ही विभाग ने 80 बिजली चोरों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
हर रोज 50 कनेक्शन काटने का लक्ष्य
अप्रैैल में विभाग बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर राजस्व वसूली में जुटा है। विभाग के अफसरों ने हर रोज 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य तय किया है।