{"_id":"62604e90ec1af325b94470ae","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6923335144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर बनाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। अमीर बनने की चाहत में पत्नी अपने पति से बेवफाई करती रही। एक युवक ने विवाहिता को रुपयों और शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता छह माह की गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया और गर्भपात कराने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने सठियापुर निवासी मलखान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी शादी एक गरीब व्यक्ति के साथ हुई है। कुछ दिन पूर्व मलखान ने उससे कहा कि वह पैसे वाला है और उससे शादी करना चाहता है।
शादी के बाद वह उसके लिए काफी जेवर बनवा देगा और सुख-सुविधाओं के साथ पत्नी बनाकर रखेगा। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार विवाहिता से दुष्कर्म किया। इससे वह छह माह की गर्भवती है। जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया और गर्भपात कराने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।