{"_id":"6259c17f87cf8005dc780827","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp691422241","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव
विज्ञापन
पंचायतनामा की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। 24 घंटे से लापता बकरी व्यापारी का शव डेढ़ किलोमीटर दूर सौरिख रोड पर आम के एक बाग के पास स्थित जंगली पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शरीर पर कई जगह चोटों होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम प्रानपुर पल्यौरा निवासी पेशकार बाथम का पुत्र सुनील बाथम (25) बकरियों को खरीदकर बिक्री करने का काम करता है। गुरुवार को दोपहर बाद वह घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं अता पता नहीं चल सका।
शुक्रवार को सौरिख रोड पर खोजीपुर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने एक युवक को आम के बाग के पास नाले में खड़े जंगली पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटका हुआ देखा। जानकारी होने पर सुनील के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान होते हुए परिजनों में कोहराम मच गया। शव पर चोटों को देख परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
समूह की किस्त जमा करने निकला था
गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे सुनील घर से 3500 रुपये लेकर समूह की किस्त जमा करने की बात कहकर निकला था। दोपहर लगभग 3 बजे लोगों ने उसे गांव में ही घूमते देखा था। इसके बाद से वह गायब हो गया था। शव मिलने के बाद की सुनील की पत्नी नीलम व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उसके एक पुत्र कार्तिक व पुत्री शिवानी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।