{"_id":"62531650375e9f0643564bd9","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp690470710","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह पूर्व बालक की हत्या में सौतेले पिता पर शक, तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह पूर्व बालक की हत्या में सौतेले पिता पर शक, तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। चार माह पूर्व बालक की हत्या के मामले में पुलिस को उसके सौतेले पिता के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। रंजिश के चलते कुछ लोगों को फंसाने के इरादे से सौतेले पिता ने बेटे की हत्या की और परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस अब पिता और उसके परिवार के लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
क्षेत्र के रोहली गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र आंशू (8) का शव गांव के रंजीत यादव के खेत पर लगे लकड़ी के ढेर में सात दिसंबर 2021 को मिला था। अनिल ने रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था, लेकिन आरोपी युवक घटना के दौरान हरियाणा में था। जांच में पुलिस अधिकारियों को सौतले पिता अनिल कुमार के खिलाफ हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। सामने आया कि रंजिश के चलते कुछ लोगों को फंसाने के लिए उसने आंशू की हत्या कर दी। इधर, अनिल परिवार के साथ लापता है।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि बालक की हत्या साजिश रचकर रंजिश में लोगों को फंसाने के लिए सौतेले पिता ने की है। सारी जमीन और घर बेचकर वह परिवार के साथ भाग गया।
विज्ञापन
नशेबाजी में उजाड़ दिया खुद का परिवार
रोहली निवासी अनिल बिरौली गांव स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात था। शराब पीने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद संतरानी से शादी कर ली थी। संतरानी पहले से विवाहित थी और बेटे आंशू को अपने साथ लाई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि 2013 में अनिल का भाई पप्पू भी लापता हो गया था। अनिल ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को न तो पप्पू की लाश मिली और न ही हत्या के सबूत जुटा पाई।
साजिश में झोलाछाप की भूमिका संदिग्ध
हत्या के पीछे एक झोलाछाप की भी भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान झोलाछाप से एक बालक की मौत हो गई थी। मामले में बालक के पिता ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आंशू की हत्या में झोलाछाप के भी तार जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि आंशू की हत्या कर रंजिश में लोगों को फंसाने की साजिश भी झोलाछाप ने रची है। हत्या के बाद कुछ दिनों तक झोलाछाप भी गायब रहा, लेकिन अब फिर दुकान खोलकर बैठने लगा है।