{"_id":"624c8fc5f9ccf446cf5d4565","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689554199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी के घर पर चला बुलडोजर, गिराई गई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरिख। जिला पंचायत सदस्य के पिता पर फायरिंग के आरोपी अपराधी के घर पर बुलडोजर चलाकर दीवार व मुख्य गेट को ध्वस्त करवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी राहुल पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम परौर निवासी जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य के पिता फूल सिंह पर अपराधी राहुल यादव ने अपने साथी श्रीपाल, अन्नू एवं सौरभ के साथ जान से मारने की नीयत से रविवार देर रात फायर कर दिया था। हमले में फूल सिंह बाल बाल बच गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। उसी रात राहुल यादव के गांव खानपुर में बुलडोजर से उसके मकान की दीवार व मुख्य गेट का ध्वस्त कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि राहुल शातिर अपराधी है। इसके ऊपर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।